2014 लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं बाबा रामदेव!

हालांकि, यदि भारत स्वाभिमान संगठन को समर्थन मिलता है तो मैं राजनीति की मुख्य धारा में आने के बारे में विचार करूंगा। रामदेव भारत स्वाभिमान संगठन के बैनर तले नौ अगस्त को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के लिए समर्थन जुटाने यहां आए थे। इस प्रदर्शन में टीम अन्ना भी रामदेव का साथ देगी। उन्होंने कहा कि हमने अभी तक तय नहीं किया है कि प्रदर्शन समाप्त कब होगा।
ऐसा बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव और अन्ना हजारे पुणे में साझा प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें दोनों एकसाथ होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। अगर वे दोनों कोई खुलासा करते है तो यह सरकार पर राजनीतिक हमला होगा। अगर जनता का समर्थन मिलेगा तो बाबा रामदेव चुनाव भी लड़ सकते है।
अब ऐसा लग रहा है कि बाबा रामदेव की केवल सरकार के खिलाफ लड़ाई नहीं है बल्कि सत्ता पर चढ़ाई की तैयारी भी चल रही है। ऐसा हो सकता है कि 9 अगस्त को बाबा में आंदोलन का मंच चुनावी घोषणा का मंच बन जाये। सरकार और बाबा की तना-तनी काफी दिनों से चल रही है, अब देखते है कि ऐसे में बाबा सरकार विरोधी कौना सा कदम उठाते है।












Click it and Unblock the Notifications