अभिनेत्री लैला खान के फार्महाउस में 6 नहीं 7 कत्ल हुए

अखबार के अनुसार छह लोगों के कंकाल गड्ढे में मिले और उसमें मिली चटाई का संबंध सातवीं हत्या से होने की आशंका है। इस सातवी हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी परवेज इकबाल टाक को लेकर फार्महाउस जाएगी। इससे पहले इस केस में वफी खान को लैला का पति बताया जा रहा था, उसने लैला का पति होने से इंकार कर दिया था।
दुबई में रहने वाले इस वसी खान उर्फ सोनू का लैला का पति बताया जा रहा था। सोनू दुबई के एनआआई कमल जघवानी का बेटा है, उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था।
वहीं दूसरी तरफ फारेंसिक विशेषज्ञ उन छह कंकालों की शिनाख्त के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि यह अदाकारा लैला खान और उसके परिजन की है। इस बीच, पुलिस मुख्य आरोपी परवेज टाक को कल नासिक के फार्म हाउस ले जा रहे हैं ताकि हत्या के घटनाक्रम की रूपरेखा बनाई जाए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फारेंसिक दल मृतकों की शिनाख्त के लिए कंकाल-चित्र सुपरइंपोजिशन तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इस आधुनिक तरीके से दल कंकाल का उपयोग कर मृतक की तस्वीर बना सकता है। पुलिस ने मृतकों की उम्र निर्धारित करने के लिए प्रत्येक कंकाल में से गर्दन के इलाके की एक हड्डी और जांघ की एक हड्डी का नमूना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications