कन्‍या भ्रूण हत्‍या को मर्डर करार देने वाले गांव को 1 करोड़

bhupinder singh hudda
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बीते दिन उस गांव के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की घोषणा की जिसमें महाखाप पंचायत के उस फरमान को जिसमें बालिका भ्रूण हत्या को बल दिया गया था, उसको घृणित कृत्य करार दिया और मांग की कि इस गैर कानूनी काम में शामिल लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जाये।

मुख्यमंत्री ने जींद जिले के बीबीपुर गांव के लिए इस राशि की घोषणा की है क्योंकि इसके निवासियों विशेषकर महिलाओं ने बालिका भ्रूण हत्या की आलोचना करने की पहल की। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी।

हुड्डा के अनुसार गांववासियों की इस पहल से न केवल हरियाणा बल्कि देश के अन्य हिस्सों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी। बीबीपुर गांव में खाप महापंचायत में पहली बार महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गयी। इसमें तय किया गया कि इस व्यापक सामाजिक बुराई के लिए अभियान छेड़ा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन आंदोलन चलाने के लिए खाप पंचायतों को आगे आना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार ने बालिका भू्रण हत्या पर नियंत्रण के लिए कई कार्यक्रम चलाये है लेकिन प्रयासों का तभी वांछित फल निकल सकता है जब लोग इसे पूरे दिल से सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि बालिका भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कदम उठाकर खाप पंचायत देश में सकारात्मक बदलाव लाने में सामाजिक संस्थाओं के महत्व को दिखा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+