दूसरी बार अंतरिक्ष में जाने को तैयार सुनीता विलियम्स

Sunita Williams
अमेरिकन-भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स छह साल बाद एक बार फिर से अंतरिक्ष की सैर करने को तैयार हैं। इस रविवार 14 जुलाई को सुनीता सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट इंजिनियर्स यूरी मलेन्चेन्को और अकिहिको होशीदे के साथ कजाकिस्तान के बाइकोनूर कोसमोड्रोम से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी।

ये तीनो सदस्य एक्सपेडिशन 32 के सदस्यों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मिलेंगे जब मंगलवार को सोयूज टीएमए-05 स्पेसक्राफ्ट ऑर्बिट में प्रवेश करेगा।

नासा ने बताया कि विलियम्स और उनके साथियों का यह पूरा सफर काफी व्यस्त होगा जिसमें दो बार अंतरिक्ष का मुआयना करना, जैपनीस, अमेरिका और रशिया के व्हेकिल्स का सप्लाई और साथ ही एक वैज्ञानिक रिसर्च भी शामिल है।

सुनीता विलियम्स ने 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी से मास्टर्स डिग्री हासिल की है। इस बार की इस अंतरिक्ष यात्रा से सुनीता और उनकी टीम लंदन में होने वाले समर ओलम्पिक में ऑर्बिटल स्पोर्ट में भाग लेने का भी प्लान बना रही है।

सुनीता ने हाल ही में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "मैं सिर्फ स्पेस स्टेशन की क्षमता को ही देखने नहीं जा रही हूं, यह एक प्रयोग है जिसमें सिर्फ स्पेस स्टेशन के अंदर होने वाली चीजों को ही नहीं बल्कि सारे इंजिनियर्स मिलकर नये स्पेस वाहनों का प्रयोग करने भी जा रहे हैं। इसमें हम स्पेस में चलने से लेकर स्पोर्ट तक पर एक्सपेरिमेंट करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+