मूसलाधार बारिश के लिये तैयार रहें दिल्ली वाले

हल्की बारिश तो राजधानी के लिए ठीक है। ज्यादा बारिश हुई तो पूरा शहर जाम हो जाएगा। पिछले साल भी थोड़ी बारिश ज्यादा होती ही जाम लग जाता था। इस बीच बारिश के कारण दिल्ली में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। टमाटर तो साठ रुपये किलो बिक रहा है। जबकि सात दिन पहले यह 25 रुपये किलो बिक रहा था। बस करेला और बैगन ही सस्ता मिल रहा है।
शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम अच्छा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन में एक-दो बार बारिश के दौर और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में सबसे अच्छी बारिश पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई है।
सबसे खराब स्थिति पश्चिम दिल्ली की है। यहां औसत से 92 फीसदी बारिश कम हुई है। बारिश का सबसे खराब असर सब्जियों पर हुआ है। टमाटर की कीमत ऐसी बढ़ी है कि ये किचन से गायब होने की स्थिति में पहुंच गया है। 20 रुपये किलो बिक रहा टमाटर एक सप्ताह में साठ रुपये तक पहुंच गया है।
दिल्ली में मदर डेयरी और सफल के आउटलेट पर एक हफ्ते पहले 25-30 रुपये किलो मिल रहा टमाटर अब 58 से 60 रुपये में मिल रहा है।
टमाटर ही नहीं दूसरी सब्जियों का हाल भी बुरा है। होलसेल में गोभी के दाम 15-20 से उछलकर 30-35 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। इसी तरह मटर 15-25 रुपये से बढ़कर 40-45 रुपये पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि जून माह के दौरान पड़ी भयंकर गरमी के कारण ही सब्जियों की पैदावार पर असर पड़ा है।
सब्जियों के लिए -30 डिग्री तक तापमान सही है, लेकिन इस बार जून में तापमान लगातार 40 से 46 डिग्री के बीच में रहा। नतीजतन टमाटर, बेल वाली सब्जियां, बैंगन इत्यादि की पैदावार पर असर पड़ा।
दिल्ली के करीब गाजियाबाद और नोएडा में यह हाल है कि मंडियों में ही टमाटर पचास रुपये किलो बिक रहा है। सिर्फ करेला ही सस्ता है। वह 25 रुपये किलो मिल रहा है। बैगन 20 रुपये किलो मिल रहा है। गोभी और शिमला मिर्च में भी आग लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications