प्रिंस विलियम-केट के हनीमून की अंतरंग तस्वीर से भड़का राजमहल
आजकल ब्रिटेन का शाही परिवार खफा है। इसको खफा करने वाला कोई और नही बल्कि ऑस्ट्रेलिया की एक पत्रिका है। जिसने प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन के हनीमून की कुछ बेहद अंतरगं तस्वीरों को अपनी मैगजीन में प्रकाशित किया है। अपने साथ हुई इस घटना से प्रिंस विलियम काफी क्षुब्ध हैं।

ज्ञात हो की ये तस्वीरें तब खींची गई थीं जब पिछले साल 29 अप्रैल को शादी के बाद 30 साल के प्रिंस विलियम और 30 साल की केट मिडलटन का यह जोड़ा सेशेल्स में 10 दिनों के हनीमून पर था।
आपको बता दें की वहां जाने से पूर्व ही न्यूज एजेंसियों से यह अनौपचारिक समझौता हुआ था कि वे इस जोड़े के निजी पलों से जुड़ी कोई भी तस्वीर प्रकाशित या प्रसारित नहीं करेंगे। पर अब पूरे एक साल बाद ऑस्ट्रेलियाई मैगजीन वूमन्स डे ने अपने 16 जुलाई के अंक में मुख्य पृष्ठ पर शाही जोड़े के खास पलों की अनाधिकृत तस्वीरें प्रकाशित की हैं। जिसमें प्रिंस विलियम और केट एक समुद्री तट पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।
गौरतलब है कि कवर पेज के अलावा मैगजीन में इस शाही जोड़े की 15 अन्य तस्वीरें भी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैगजीन के कवर पेज पर छपी फोटो को 'अवर आइलैंड पैराडाइज' शीर्षक दिया गया है। इस तस्वीर में केट काले रंग की बिकनी पहने हुई हैं जबकि विलियम शॉर्ट्स पहने हुए हैं।
हालांकि जिस वक्त यह शाही जोड़ा बीच पर मौजूद था वहां सुरक्षा अधिकारियों की कड़ी निगरानी थी। सेंट जेम्स पैलेस के प्रवक्ता ने शाही जोड़े के हवाले से कहा है कि भले ही उनकी शादी एक सार्वजनिक समारोह रही हो लेकिन उनके निजी पल सिर्फ उन्हीं के हैं। उन्होंने मीडिया से उनके निजी पलों को सार्वजनिक न करने की अपील की है।
इन तस्वीरों के जारी होने के बाद प्रिंस विलियम जहाँ एक और बहुत दुखी है वहीँ दूसरी तरफ इस बात से वो बहुत ज्याद खफा हैं। ज्ञात हो कि इन्ही फोटो और पेपराजी फोटोग्राफर के कारणवश 1997 में एक कार दुर्घटना में उनकी मां राजकुमारी डायना की मौत हो गयी थी और उस समय प्रिंस काफी छोटे थे। अब प्रिंस बस इसी कोशिश में रहते हैं कि वो अपनी पत्नी को मीडिया से दूर रख सकें।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications