बदलेंगे मायाराज में बनाये गये जिलों के नाम

मायाराज के फैसलों के पूरी तरह से गलत ठहराते हुए सपा ने सरकार में आते ही उन फैसलों को बदल दिया। यह कयास पहले ही लगाये जा रहे थे कि सपा जल्द ही मायावती शासन में घोषित जिलों में नाम में बदलाव करेगी। सपा के वरिष्ठï नेता शिवपाल यादव ने इस कयासों पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बहुत जल्द कैबिनेट की बैठक होने वाली है, जिसमें जिलों के नाम बदलने की घोषणा की जायेगी।
सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि पहले दौर में केवल तीन जिलों के नाम ही बदले जायेंगे जिसमें प्रबुद्धनगर, पंचशीलनगर और भीमनगर हैं। इन तीनों जिलों को तत्कालीन मायावती सरकार ने वर्ष 2011 में बनाया था। वहीं रमाबाईनगर, महामायानगर, कांशीरामनगर और छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम दूसरे दौर में बदले जाने के प्रस्ताव हैं। दूसरी ओर छत्रपति शाहूजी महाराज नगर जिले के गठन का मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित है लिहाजा इस पर सरकार विशेष प्रयास कर रही है।
सरकार ने विधि विभाग को निर्देशित कर दिया है कि मामले को जल्द निपटाएं ताकि उसके बारे में फैसला लिया जा सके। सरकारी सूत्र भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि सभी सातों जिलों का नामकरण उनके मूल नाम के आधार पर रखा जायेगा। इस संबंध में प्रस्ताव सरकार की तरफ से तैयार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications