अभिनेत्री लैला के फार्म हाउस में मिले 6 कंकाल, होगा अहम खुलासा

फार्म हाउस में लैला और परिवार के शव की तलाश में पुलिस को कुछ मानव कंकाल मिले है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह लैला और उसके परिवार के कंकाल है। फार्महाउस की जमीन की खुदाई से इनको बरामद किया गया है। शव की बरामदी के बाद ऐसा लगता है कि परवेज का दावा सही होगा।
कंकाल की बरामदी इस केस के लिए बड़ी उपलब्धि बतायी जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि परवेज ने जहां से बताया था उसी जगह से शव बरामद किये गये है। इससे पहले परवेज ने हत्या का राज खोलते हुए कहा था कि उसने लैला और उसके परिवार की हत्या कर दी है। उनको पीट-पीट कर तबतक मारा गया जबतक वह मर नहीं गये।
परवेज ने कहा था कि उसने लैला, उसकी मां और भाई-बहनों को पीट-पीटकर मारा था। परवेज ने बताया था कि इस हत्याकांड में फार्म हाउस का चौकीदार भी शामिल था। पुलिस पूछ-ताछ के दौरान इससे पहले भी परवेज ने लैला के बारे में अनेक जानकारियां दी थी। परवेज ने कहा था कि लैला दुबई में है और उसने दाउद इब्राहिम के खास के साथ शादी रचा ली है।












Click it and Unblock the Notifications