दारा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत बेहद नाजुक

दारा सिंह को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ राम नारायण ने बताया कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें अभी भी जीवनरक्षण उपकरणों पर ही रखा गया है।
उनके खून में ऑक्सीजन की कमी हो रही है, इस कारण उन्हें बहुत अधिक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ा रही है। अब उनके गुद्दे भी जवाब देने लगे है। ऐसा भी बताया गया है कि उनके दिमाग में खून का धक्का जमा है। अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में सिंह को शाम 5.15 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आपको बता दे कि दारा सिंह का जन्म अमृतसर जिले के जाट-सिख परिवार में 19 नवंबर, 1928 को हुआ था। सन 1954 में वे कुश्ती के राष्ट्रीय चैम्पियन बने थे। कुश्ती से सन्यास लेने के बाद दारा सिंह लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। रामानंद सागर के टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभाकर वह घर-घर में लोकप्रिय हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications