16 साल की कच्ची उम्र में कर दी रेपिस्ट सिपाही की हत्या

18 साल से कम उम्र होने के कारण उसे आज जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। डीसीपी प्रभाकर ने बताया कि मृतक सिपाही का नाम अनिल प्रताप सिंह (23) है। वह 16 जून से हरी नगर थाने में तैनात था। मूलरूप से टप्पल रोड फरीदाबाद का रहने वाला अनिल कोंडली में किराए के मकान में रहता था। पुलिस को संदेह है कि वह इस लड़की को अरसे से रेप कर रहा था। इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या कर दी।
लड़की ने भी रेप की बात स्वीकार की है। हालांकि यह साफ नही है कि यह प्रेम संबंध में सेक्स था या वाकई अनिल रेप करता था। रविवार दोपहर उसने रेप करने के लिए लड़की को कमरे पर बुलाया था। पहले से ही हत्या कर रेपिस्ट से छुटकारा पाने का मन बना चुकी लड़की साथ मे काटने वाले चाकू ले गई थी, जैसे ही अनिल ने रेप करने की कोशिश की उसने चाकू से हमला कर दिया। सबसे पहले उसने छाती में चाकू मारा। पुलिस को संदेह है कि लड़की अकेले नहीं गई थी। उसके साथ कोई और था दोनो ने मिल कर अनिल की हत्या की।
उसके बाद वह उसे पड़ोसियों की मदद से लालबहादुर अस्पताल ले गई। लेकिन तब तक अनिल की मौत हो गई थी। डाक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच लड़की थाना चली गई। लड़की ने हत्या कबूल ली है इसके बावजूद पुलिस अन्य एंगल पर विचार कर रही है ।हालांकि लड़की खुद को 16 साल की बता रही है लेकिन पुलिस वालों के मुताबिक उसकी उम्र 20 से ज्यादा लगती है। साथ ही 16 साल की लड़की हत्या कर दे यह आसान बात नहीं है। आज डाक्टरों की टीम उसकी उम्र का पता लगाएगी। अगर उम्र ज्यादा निकली तो उसे सामान्य अदालत मे ही पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications