रूस में बाढ़ से 146 की मौत, 29 हजार लोग अंधेरे में

कई इलाकों में लोग पूरी रात पानी में फंसे रहे और सड़कें एवं रेल पटिरयां जलमग्न हैं। क्षेत्रीय जांच विभाग के प्रवक्ता इवान सेनगेरोव ने बताया कि कम से कम 146 लोग मारे गए हैं। क्रीमस्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस शहर में 134 शव बरामद किए गए हैं। क्रीमस्क काला सागर रिजॉर्ट सोचि से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में है। सोचि में रूस 2014 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन करेगा।
प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ग्लेनदझिक शहर में नौ लोग मारे गये जबकि पिछले दो दिन में नोवोरोसिक में दो लोग की जान गयी। बाढ़ पीडि़त एक ऐसी महिला की जान बचायी गयी जिसने एक रात पेड़ पर गुजारी। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ग्लेनदझिक में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश ने स्थिति को और खराब कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि जल के प्रचंड वेग को देख कर नागरिक सकते में आ गये। घरों की पहली मंजिलों तक और रेलवे एवं सड़कों पर पानी लबालब भर गया। पेंशनभोगी लिडिया पोलिनिना ने बाढ़ प्रभावित कारयमस्क से फोन पर संवाददाता को बताया कि हमारी मदद के लिए कोई नहीं आया है। हमें मदद की दरकार है।












Click it and Unblock the Notifications