आम मेले में लगाईं गईं 1825 किस्मों के प्रदर्शनियां

मेला स्वयं सहायता समूहों को हैंडलूम व हस्तशिल्प उत्पादों तथा शिल्पियों को एक सांझा मंच भी प्रदान करता है। मेले में वे अपनी प्रदर्शनियों के माध्यम से आगंतुकों को अपने स्टालों की ओर आकर्षित कर अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा यह मेला मुगल गार्डन की राष्टरीय धरोहर से भी जनता को रू-ब-रू कराने को प्रसिद्घ है। साथ ही यह मेला आम उत्पादकों को विपणन के लिए एक अच्छा मंच उपलब्ध भी करवाएगा।
मेले में हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व अन्य उत्तरी भारत के आम उत्पादकों ने अपने-अपने स्टाल लगाएं हैं। मेले में उत्तरी भारत से 2848 प्रविष्टियों के लिए निवेदन प्राप्त हुए थे। इस वर्ष मेले में आमों की कुल 1825 किस्मों के प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इसके अलावा आम उत्पादों में आम की चटनी, आम का पाना, आम पापड़, आम पेय पदार्थ के लिए भी 386 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं।
मेला में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के लिए एक फूड बाजार भी लगाया गया है।। होटल प्रबन्धन संस्थान कुरूक्षेत्र, होटल प्रबन्धन कैटरिंग एवं न्यूट्रीशियन संस्थान पानीपत, इम्पिरियल होटल प्रबन्धन संस्थान पंचकूला, सर्व होटल प्रबन्धन संस्थान पंचकूला और विंग्स होटल प्रबन्धन संस्थान मनीमाजरा द्वारा अच्छी गुणवत्ता वाले स्नैक्स और खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए फूड स्टॉल लगाए गए हैं। इस वर्ष मेले में हरियाणा पर्यटन द्वारा ऐतिहासिक मुगल गार्डनों की सैर के लिए धरोहर सैर का आयोजन भी करवाया जा रहा है, जिसके लिए कालका, पिजौंर, पंचकूला तथा चण्डीगढ़ के वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशनों को मेंगों मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। निगम ने यह कार्यक्रम अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किया है।
:::::::::::












Click it and Unblock the Notifications