गौड़ा देंगे इस्तीफा, शेट्टर होंगे कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री!

पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के निवास पर हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि कल शाम रविवार को पार्टी के शीर्ष नीति निर्धारक इकाई भाजपा संसदीय बोर्ड अब गौडा की जगह शेटटर को मुख्यमंत्री बनाने के बारे में अंतिम फैसला करेगी। शेटटर को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री घोषित करने के बाद वरिष्ठ पार्टी नेताओं अरूण जेटली और राजनाथ सिंह के पर्यवेक्षक के रूप में बेंगलूरू जाने की संभावना है।
बताया जाता है कि शेटटर 16 जुलाई से पहले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे। येदियुरप्पा के समर्थन में भाजपा के आधे से भी अधिक विधायकों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था। ये लोग चाहते थे कि येदियुरप्पा फिर से सत्तासीन हों लेकिन जब पार्टी नेतृत्व ने इससे इंकार किया तो येदियुरप्पा ने लिंगायत समुदाय के एक अन्य नेता शेटटर को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की जिसे आलाकमान ने मान लिया। कर्नाटक में भाजपा के पिछले चार साल के शासन में शेटटर तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।












Click it and Unblock the Notifications