60 मिनट में गौड़ा ने किए 58 फैसले

Karnataka Chief Minister D V Sadananda Gowda
दिल्ली (ब्यूरो)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा अपनी कुर्सी जाते देख अंतिम कैबिनेट की बैठक में 60 मिनट के अंदर 58 फैसले कर डाले। इन फैसले में गाय संरक्षण समिति और अर्बन कारपोरेशन की फंडिग का निर्णय महत्वपूर्ण है।

सूत्रों ने बताया कि जब इस बाबत राज्य के प्राथमिक शिक्षा मंत्री विशेश्वर कागरी ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मंत्रिमंडल की नियमित बैठक थी, इसे किसी प्रयोजन से नहीं देखा जाना चाहिए। वैसे सूत्रों का कहना है कि सदानंद गौड़ा को लगभग यह बता दिया गया है कि वे कुछ ही दिनों तक सीएम की कुर्सी पर विराजमान हैं। इसीलिए गौड़ा ने धड़ाधड़ 58 फैसलों पर मुहर लगा दी। उधर, दिल्ली में भाजपा की कोर समूह की आज बैठक हुई जिसमें सदानंद गौड़ा को हटाने पर मुहर लग गई है वैसे पार्टी की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। पर सूत्र बता रहे हैं कि नए सीएम के रूप में जगदीश शेट्टर की नियुक्त 11 जुलाई को की जाएगी। बताया जा रहा है कि पार्टी इसके लिए राज्य इकाई की बैठक 9 जुलाई को बुला सकती है जिसमें शेट्टर के सीएम बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। शेट्टर लिंगायत समुदाय के से तालुकात रखते हैं।

शेटटर कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री हैं और मुख्यमंत्री पद के लिए बीएस येदियुरप्पा की पसंद हैं। चर्चा यह भी है कि पार्टी प्रदेश में उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त कर सकती है ताकि प्रदेश में अन्य समुदाय के पार्टी नेताओं को संतुष्ट किया जा सके। उप मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के मंत्री आर अशोक और कर्नाटक भाजपा प्रमुख के एस ईश्वरप्पा के नाम की चर्चा है।

गौड़ा दे चुके हैं चेतावनी

कर्नाटक के चीफ मिनिस्टर डी. वी. सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को हालांकि भाजपा आलाकमान को पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि वह जल्दबाजी में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला ना लें। गौड़ा ने कहा कि राज्य के लोग आनन-फानन में किए गए ऐसे किसी फैसले को मंजूर नहीं करेंगे। अगर ऐसा किया गया तो वे पार्टी को सबक जरूर सिखाएंगे। उन्होंने कहा, मैं पार्टी का एक अनुशासित सिपाही हूं और पार्टी हाई कमान के हर फैसले का पालन करूंगा चाहे वह मेरी जगह किसी और को सीएम बनाएं या डिप्टी सीएम का नया पद ही बना दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+