अभिनेत्री लैला खान के कई नेताओं, पुलिस अधिकारियों से थे संबंध

Laila Khan
अभिनेत्री लैला खान के कई नेताओं, पुलिस अधिकारियों से थे संबंध मुंबई। कहां है लैला, क्‍या वाकई मर चुकी है। हर रोज एक रहस्‍यमयी खुलासा सामने आ रहा है। अभी पाकिस्‍तानी मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की मौत की भी पुष्टि नहीं हुई है्, फिर एक नया और चौकाने वाला खुलासा सामने आ गया है। मुंबई पुलिस को लैला के साथ कई बड़े नेताओं और पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगभग 1000 तस्‍वीरे हाथ लगी है।

तस्‍वीरे मिलने के कारण इस बात का खुलासा किया गया है। मिली तस्‍वीरों में लैला के साथ कई आईएएस और पीसीएस और बड़े नेता दिख रहे है। यह तस्‍वीरे पुलिस ने तैला के घर से बरामद की है। पुसि सूत्रों के अनुसार ऐसा भी बताया जा रहा है कि लैला और उसकी मां मिलकर हवाला का कारोबार करती थी।

लैला के सौतेले पिता परवेज इकबाल टक ने खुलासा किया है कि लैला परिवार समेत मर चुकी है। उनकी हत्‍या मुंबई के आसपास की गयी है। एक भी बताया गया कि उनको मरे एक साल पूरा हो चुका है। पुलिस ने भी परवेज के बयान से मान लिया की लैला परिवार समेत मर चुकी है, लेकिन अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे है।

बिना किसी ठोस सबूत के परवेज के बयान पर पुलिस ने लैला की मौत पर मुहर लगा दी है। परवेज के बयान को भी सच मानने का कोई आधार नहीं है, क्‍योकि अभी हाल ही में परवेज ने बयान दिया था कि लैला दुबई भाग गयी है, और उसने दाऊद इब्राहिम के करीबी से शादी कर ली है। उसने बताया था कि लैला ने दाऊद के करीबी कमल यदवानी के बेटे वाफी खान के साथ शादी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+