डेढ़ महिने तक बंद रहेगी दिल्‍ली एयरपोर्ट मेट्रो

Delhi Airport Metro to close down from Sunday
नई दिल्‍ली। मेट्रो से एयरपोर्ट पहूंचने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। रिलायंस इंफ्रास्‍टक्‍चर रविवार से दिल्‍ली एयरपोर्ट मेट्रो पर ढ़ेड महिले के लिए ताला लगाने जा रहा है। इसपर रिलायंस ने कहा है क‍ि घाटे की वजह से यह बंद नही हुई है। सरकार ने कहा है क‍ि अगर ट्रेन चलेगी तो मरम्‍मत केसै होगी।

रविवार से मेट्रो न चलने का कारण पटरियों में जबरदस्‍त खामियों को बताया गया। केंद्रीय शहरी विकास सचिव सुधीर कृष्‍णा ने प्रेस कॉनफ्रेंस करके इस बात की पुष्टि की। उनके अनुसार तकनीकी जांच के लिए एक विशेष स्‍तरीय जांच कमेटी बनाई जा रही है। अगर एयरपोर्ट मेट्रो चलती रहेगी तो इन खामियों को दूर नहीं कर पाया जाएगा। उन्‍होंने कहा क‍ि लगभग डेढ़ महिने बाद फिर मेट्रो इस रास्‍ते पर दौड़ेगी।

मेट्रो लाइन के बंद होने पर इसको चलाने वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह साफ कह दिया है कि घाटे के कारण यह लाइन बंद नहीं हो रही है। लाइन में तकनीकी खराबी के कारण मरम्‍मत के लिए सेवा बंद की जा रही है। कंपनी ने शहरी विकास मंत्रायल की रिपोर्ट सौपकर बताया है क‍ि रूट में लगभग 250 जगह कमी है।

इनके लिए उच्‍चस्‍तीय कमूटी का गठन किया गया है। यह कमेटी 10 दिनों की भीतर रिपोर्ट सौपेगी। अब आगामी डेढ़ महिने तक हजारों यात्रियों को मेट्रो की सुविधा नहीं मिल पाएगी। देश का यह पहना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मेट्रो था, जिसकी शुरूआत 23 फरवरी सन 2011 को की गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+