मंत्री ने कराया टीम अन्ना के सदस्य पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार बाढ़ आने के कारण कई जिले जलमग्न हो गये थे, और गोगोई उस समय पुन्नी गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गये थे। वहां पर उनके ऊपर लाठियों और दूसरे तेज हथियारों से हमला किया गया। नलबाड़ी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। गोगोई ने ऐसा बताया कि कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।
गोगोई ने असम के कृषि और संसदीय मामलों के मंत्री नीलमणि सेन डेका पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डेका के इशारे पर ही हमला किया गया है। नीलमणि धरमपुर सीट से विधायक है। टीम अन्ना के सदस्य गोगोई कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के महासचिव के पद पर भी तैनात है।
इस हमले के कारण गोगोई के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनको गंभीर अवस्था में नलबारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति न देने पर टीम अन्ना ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन की अनुमति न देकर सरकार की आवाज की दबा रही है।












Click it and Unblock the Notifications