प्रेम दीवानी विधायक के चलते लगा असम में कर्फ्यू

MLA Rumi Nath
दिल्ली (ब्यूरो)। हिंदू पति को छोड़कर बिना तलाक लिए मुस्लिम युवक से साथ शादी रचाने वाली असम की कांग्रेस विधायक रूमीनाथ के चलते दक्षिण असम में दो समुदाय आमने सामने हैं। इस कारण प्रशासन को कछार जिले के बराक घाटी के कैलियन कस्बे में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। ताजी हिंसा में अब तक करीब दो दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अभी कुछ और दिन कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि पहले भाजपा फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आईं असम की विधायक रूमीनाथ ने कुछ दिनों पहले ही अपने पहले पति राकेश सिंह से बिना तलाक लिए एक मुस्लिम युवक जाकिर के साथ निकाह कर लिया। उसके बाद वह बांग्लादेश चली गईं। इसे लेकर राज्य में खूब हो हल्ला मचा। अंत में वह असम एक बार फिर वापस आ गईँ और होटल में रह रही थीं। गत 30 जून को एक भीड़ उनके होटल में घुस गई और वहां सैकड़ों लोगों ने रूमीनाथ और उनके पति जकी जाकिर की जमकर पिटाई कर डाली।

बाद में पुलिस ने किसी तरह से मामला रफा दफा कराया औऱ इस प्रकरण में शामिल करीब दर्जन भर लोगों को धर दोबाचा। सूत्रों ने बताया कि रूमी नाथ और उनके पति जाकिर पर हमले को सांप्रदायिक हमला माना गया औऱ दूसरे समुदाय ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब दक्षिणी असम में दो समुदाय आमने सामने हैं। करीमगंज जिले के नीलमबाजार में भी ये दोनों समुदाय भिंड गए जहां से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस बाबत अब तक पुलिस ने 330 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बराक घाटी के 12 घंटे के बंद के दौरान हिंसा होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बुला लिया गया तथा पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ीं।

बुधवार के बंद का आह्वान हिंदू जागरण मंच ने किया था और भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू मिलन मंच, भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा कुछ अन्य संगठनों ने उसका समर्थन किया था।

बंद का आह्वान करने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है, क्योंकि उन्होंने पहले पति राकेश सिंह को बिना तलाक दिया जाकिर से निकाह कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+