गोवा वाला मकान बेच कर उधार चुकायेंगे विजय माल्‍या

Laila Khan
किंगफिशर एयरलाइंस की मुसीबतों के चलते अब विजय माल्या का विला भी बिकने की कगार पर पहुंच चुका है। आईबीएन 7 के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार किंगफिशर एयरलाइंस को लेकर चल रहे मसले पर बैंक ने आज एक मीटिंग रखी थी और उस मीटिंग में फैसला लिया गया है कि किंगफिशर की नॉन कोर सम्पत्ति और गोवा में स्थित विजय माल्या के बंगले को बेचकर बैंक का कर्जा चुकाया जाएगा।

गौरतलब है कि किंगफिशर की मार्केट वैल्यू 90 करोड़ है जबकि उनके गोवा वाले बंगले की 30 करोड़। सूत्रों के अनुसार बैंक के द्वारा एयरलाइंस को 15 दिनों का वक्त दिया गया था इस मसले पर बात करने के लिए।

लेकिन किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा इस खबर को गलत बताते हुए कहा गया है "ये सारी रिपोर्ट झूठी हैं। किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड इस बात को स्पष्ट करना चाहती है कि ये बात गलत है कि बैंक ने हमारी सम्पत्ति को बेचकर अपनी रिकवरी करने की बात की है। आज जो भी मीटिंग हुई थी वो केवल सारे मसले को अपडेट करने के लिए रखी गई थी और इस मीटिंग में रिकवरी को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।"

आगे बताया गया "किंगफिशर का घर अभी खाली है और किंगफिशर का स्टाफ मुम्बई के दि क्यूब में स्थित नये ऑफिस में शिफ्ट कर गए हैं। और हमने खुद बैंक से बात करके इस खाली पड़ी सम्पत्ति को जब्त कर लेने की मांग की थी और आज की मीटिंग इसी मांग को लेकर थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+