अखिलेश का यू-टर्न, विधायक नहीं खरीदेंगे 20 लाख की कार

अखिलेश यादव ने विपक्ष के जोरदार विरोध के बाद केवल एक ही दिन में अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। इस प्रस्ताव के दौरान विधायकों को दिए जाने वाले फंड में से 20 लाख रूपये की गाड़ी खरीदने की छूट दी जानी थी। राज्य सरकार ने प्रस्ताव रखा था कि वे विधायक जिनके पास खुद की गाड़ी नहीं है, वे विकास की देख-रेख के लिए विधायक फंड से गाडी खरीद सकेंगे।
इसके साथ ही अखिलेश में यह भी बताया था कि इस कार को पांच साल बाद राज्य सरकार को वापस कर दिया जाएगा, या फिर विधायक उसको घटी हुई कीमत पर खरीद सकेंगे। अखिलेश ने जब यह प्रस्ताव रखा उसके बाद से ही इसका विरोध होना शुरू हो गया। बसपा ने तो इसको सुशासन से परे बता दिया।
अखिलेश ने इस प्रस्ताव के साथ ही विधायक निधि सवा करोड़ से बढ़ा कर डेढ़ करोड़ कर दी है। उन्होंने फंड से 20 लाख तक की गाड़ी खरीदने की बात तो कही थी लेनिक ड्राइवर और मरम्मत के बारे में कुछ नहीं कहा था। शायद अखिलेश ने गाड़ी देने की बात इसलिए कही होगी कि पूरा सदन तालिया बजाकर उनका स्वागत करेगा, लेकिन दांव कुछ उल्टा पड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications