अबू जिंदाल मसले पर भारत-पाक वार्ता शुरू

भारतीय पक्ष रियासत अली के नाम से जंदल को पाकिस्तान में जारी पासपोर्ट और घरेलू पहचान कार्ड की प्रति भी यहां आये पाकिस्तानी दल को सौंप सकता है जो सरकारी एजेंसियों के शामिल होने का संकेत है। अपने वरिष्ठ सहयोगियों की मदद से मथाई और जिलानी तीन खंडों-शांति और सुरक्षा, जम्मू और कश्मीर तथा मित्रवत आदान प्रदान को बढ़ावा देने-पर बातचीत कर रहे हैं।
भारत पाकिस्तान से यह भी कहेगा कि वह इस बात का पता लगाये कि कैसे इस तरह के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दस्तावेज जंदल को जारी किये गये और इस बात की जांच करे कि जंदल को पासपोर्ट तथा दो पहचान पत्र जारी करने के पीछे कौन है। जंदल वर्ष 2014 तक वैध अपने इस पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिये ही पाकिस्तान से सउदी अरब गया था।
भारतीय पक्ष देश की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जंदल से पूछताछ के दौरान मिले उसके पाकिस्तानी संपर्को की सूची भी सौंपेगा। जंदल ने खुलासा किया है कि 26 नवंबर 2008 को हुये मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद के साथ वह नियंत्रण कक्ष में मौजूद था। उल्लेखनीय है कि इस हमले में 166 लोग मारे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications