आज खुलेगा रहस्‍य, कैसे बनी पृथ्‍वी, इंसान और जानवर

Univers
जेनेवा। पहले अंडा की पहले मुर्गी वाली पहले अब सुलझने के करीब पहुंच गई है। आज दोपहर इस बात का ऐलान हो जायेगा कि आखिर ये धरती, इंसान या ये जानवर बने कैसे। आखिर हमें या इन्‍हें किस तत्‍व ने बनाया। फ्रांस और स्विटरजरलैंड की सीमा पर जेनेवा में बनी 27 किमी लंबी सुरंग नुमा प्रयोगशाला में गॉड पार्टिकल नाम के कण की तलाश अपने मुकाम तक पहुंच चुकी है। वैज्ञानिकों का मनना है कि इसी कण से ब्रह्मांड बना है।

सूत्रों की मानें तो ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि वैज्ञानिकों ने जिन कणों को ढूंढ निकाला है वो उसे भगवान से जुड़ा नहीं मानते हैं। मगर उनका यह मानना जरुर है कि इसी कण से पूरी दुनिया की उत्‍पत्ति हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उर्जा का वो पुंज है जिसने ब्रह्मांड का निर्माण किया है।
इस कण का नाम है गॉड पार्टिकल यानी हिग्स बोजोन। दुनिया इसका नाम जानती है लेकिन ये नहीं जानती कि असल में ये है क्या।

मालूम हो कि हिग्स की खोज को इस सदी की सबसे बड़ी खोजों में माना जा रहा है। सर्न के अंदर दो अलग अलग प्रयोग किए जा रहे हैं। इनका नाम एटलर और सीएमएस है। दोनों का लक्ष्य हिग्स कण का पता लगाना था। कई किलोमीटर लंबी सुरंगनुमा प्रयोगशाला तैयार की गई थी, जिसमें तीन साल से भी ज्यादा समय से प्रयोग चल रहा था। यहां बिग बैंग विस्फोट जैसा माहौल तैयार किया गया था, ताकि इसके रहस्यों को समझा जा सके।

यहां बता दें कि हिग्स बोसोन में बोसोन शब्द भारत के वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर रखा गया है। यह अलग बात है कि इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। देखना खासा रोचक होगा जब वैज्ञानिक ये बताएंगे कि असल में वो कौन सा तत्व है जिससे हमारा आपका निर्माण हुआ है। आखिरकार हिग्स बोजोन नाम की वो चीज है क्या जिसकी वजह से 13.7 खरब साल पहले ब्रह्मांड का अस्तित्व आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+