रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ की पत्नी की हत्या

बाराबंकी के हैदरगढ़ इलाके में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ इन्द्रपति सिंह के घर कुछ बदमाश रात को घुसे। बदमाशों के आने की आहट पाकर घर में मौजूद 65 वर्षीय शान्ती देवी जग गई और उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने शान्तीदेवी को पीट-पीट कर मार डाला और घर में रखे जेवर, नगदी व कीमती सामान बटोर ले गये। आज सुबह दूध देने दूधवाला घर पहुंचा, उसने दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन अन्दर से कोई आवाज नही आयी।
उसने आस पास के लोगों को सूचना दी। खबर पाकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और धक्का देकर दरवाजा खोला। लोग घर के अन्दर पहुंचे। घर के भीतर की हालत देखकर सभी सन्न रह गए। घर के अन्दर शान्ती देवी का लहूलुहान शव पड़ा था और घर तितर बितर था। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिगंरप्रिंटस व डाग्स्क्वाएट को बुलाया लेकिन उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ इन्द्रपाल सिंह व उनकी पत्नी शान्ती देवी हैदरगढ़ में रहती है। उनकी दो बेटियां दिल्ली में रहती है। तबियत ठीक न होने के कारण कुछ दिन पहले इन्द्रपाल इलाज के लिए दिल्ली गए थे। यहां घर पर उनकी पत्नी शान्ती देवी अकेले रहती थी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लगा।












Click it and Unblock the Notifications