मुंबई में भारी बारिश के कारण 2 बच्चों की मौत

सोमवार रात पवई इलाके में करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चे बारिश में बचने के लिए एक खाली घर में जा रहे थे। बच्चे घर में प्रवेश कर सीढि़यों से छत पर चढ़ने के लिए बढ़े, तभी उनको करंट ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। उस घर में लोहे की सीढ़ी थी जिसमें बारिश होने के बजह से करंट उतर चुका था।
मुंबई में पहली बारिश ने ही लोंगो का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़क और रेल यातायात पर इसका खासा असर पड़ा है। यहां के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरा हुआ था। मौसम विभाग द्वारा ऐसी भी चेतावनी दी गयी है कि अगले 48 घंटों में इससे भी तेज बारिश हो सकती है। ऐसा में मुंबई का अभी और बुरा हाल होना है।












Click it and Unblock the Notifications