अभिनेता रघुवीर यादव की संपत्ति 10 सितंबर तक होगी कुर्क

Attach property of Raghuvir Yadav, Court
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में एक कोर्ट ने जाने माने अभिनेता रघुवीर यादव की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। मजिस्‍ट्रेट मोनिका सिंह ने कुर्की के आदेश का 10 सितंबर तक पालन करने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने यह आदेश पत्‍नी को गुजारा भत्‍ता न देने के कारण दिया है। कई महीने से यादव की पत्‍नी उनसे अलग रह रही है।

रघुवीर की पत्नी पूर्णिमा यादव के वकील ने कोर्ट को बताया है क‍ि रघुवीर मासिक गुजारा भत्‍ता देने में असमर्थ रहा है। रघुवीर को इस लाख रूपये गुजारा भत्‍ता का भुकतान करना था, जिसमें पूर्णिमा के वकील ने उनको असमर्थ बताया है। रघुवीर यादव पीपली लाइव, लगान आदि कई प्रसिद्ध फिल्‍मों में काम कर चुके है।

रघुवीर यादव अपनी पत्‍नी को 40 हजार रूपये गुजारा भत्‍ता देने में असमर्थ पाये गये, जिसके कारण कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया है। रघुवीर की पत्‍नी उनसे 2006 से अलग रह रही है। उन्‍होंने उसी समय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनकी पत्‍नी ने अदालत में कहा है क‍ि रघुवीर मासिक गुजारा भत्‍ता देने में विफल है।

अदालत ने इससे पहले मार्च में भी यादव की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू की थी। जिसके कारण उनको पूर्णिमा यादव को तीन लाख रूपये गुजारा भत्‍ता देना पड़ा था। यादव पिछले 2 दशक से काम कर रहे है। उन्‍होंने ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने' और ‘कारगिल' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। अदालत ने यह कहते हुए भत्‍ता देने के लिए कहा है कि वह व्‍यवसायिक सिनेमा में अच्‍छा करने लगे है, इसलिए उनको भत्‍ता देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+