आदर्श घोटाले में आज सीबीआई दाखिल करेगी चार्जशीट
इस मामले में महाराष्ट्र के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम सामने आया था। जो एक दूसरे पर आरोपों का ठीकरा फोड़ रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे, विलासराव देशमुख और अशोक चव्हाण इस मामले में आरोपों के घेरे में घिरे हुए है। जांच आयोग के सामने दी गयी गवाही में सुशील शिंदे ने विलासराव देशमुख को दोषी बताया, और विलासराव देशमुख ने अशोक चव्हाण को दोषी बताया।
अशोक चव्हाण ने जांच आयोग के सामने दी गयी अपनी गवाही दोषों का सारा ठीकरा विलासराव देशमुख के ऊपर फोड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कई सचिव स्तर के अधिकरियों और कर्मचारियों को भी आदर्श घोटाले का दोषी बताया। शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जांच आयोग के सामने पेश हुए।
इस दौरान विलासराव देशमुख ने कहा था कि तत्कालीन सीएम विलासराव देशमुख ने जल्द ही फाइल का निपटारा करने का निर्देश दिया था। अशोक ने इस मामले का पूरा ठिकरा अपने मुख्य सचिवों और बाबूओं पर भी फोड़ा। उन्होंने कहा था कि राजस्व मंत्री का काम केवल फाइल को ऊपर पहुंचाना होता है। चव्हाण ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुणे और मुंबई की किसी भी जमीन का फैसला देखमुख का ही होता था।