डेरा प्रमुख ने करवाई थी पत्रकार छत्रपति की हत्या: गवाह

Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh
सिरसा। साध्वियों के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम सिंह इंसा ने सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष हाजिरी लगाई। पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सुनवाई हुई। इस मामले में पुलिस के जांच अधिकारी की गवाही पर जिरह हुई। इसके अलावा डेरा के पूर्व साधु गुरदास तूर द्वारा गवाह बनने के मामले में सीबीआई ने अदालत में जवाब दायर किया। मामले में आगामी कार्रवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई है। सोमवार को डेरा प्रमुख ने अदालत के समक्ष हाजिरी लगाई।

अदालत में पुलिस के जांच अधिकारी विजय सिंह जाखड़ की गवाही पर आरोपी पक्ष द्वारा जिरह की गई। गौरतलब है कि जाखड की गवाही पहले पूरी हो चुकी थी। सोमवार को जिरह की कार्रवाई पूरी नहीं हुई। डेरा के पूर्व साधु गुरदास तूर द्वारा छत्रपति मामले में गवाह बनने हेतु लगाई गई याचिका पर सोमवार को सीबीआई ने अपना जवाब दायर किया। डेरा प्रमुख के अधिवक्ता ने जवाब के लिए समय मांगा है।

ज्ञातव्य हो कि गुरदास तूर ने विगत 19 मई को अदालत के समक्ष हाजिर होकर छत्रपति मामले में गवाह बनाए जाने की गुहार लगाई थी। अपनी अर्जी में गुरदास तुर ने कहा था कि वर्ष 2002 में वह डेरा सच्चा सौदा में बतौर साधु रहता था। पत्रकार छत्रपति को मारने की साजिश डेरा प्रमुख ने ही रची थी। तूर के अनुसार डेरा प्रमुख ने छत्रपति को मारने के लिए निर्मल सिंह का कुलदीप सिंह को चुना।

बकायदा उक्त दोनो को डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम सिंह इंसा ने रिवाल्वर चलाने का प्रशिक्षण दिया। तूर के अनुसार इस केस के संबंध में वह और भी तथ्य अदालत के समक्ष पेश कर सकता है। अदालत ने इस संबंध में सीबीआई व डेरा प्रमुख को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था। अदालत ने आगामी कार्रवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+