पढऩे से रोका तो युवती ने फांसी लगाई

Girl commit suicide in Gurgaon
गुडग़ांव। फर्रुखनगर में रहने वाली एक युवती ने घर में ही पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक जान दे दी। युवती की खुदकुशी का कारण आए दिन घर में होने वाले कलह है। इसका जिक्र उसने मरने से पहले लिखे गए सुसाईड नोट में किया है। सुसाईड नोट से पता चला कि युवती आगे पढ़कर एक अफसर बनकर अपने पिता के सपनों को पूरा करना चाहती थी। लेकिन उसकी मां ही उसके सपनों की दुश्मन बन गई।

घटनाक्रम के अनुसार 18 वर्षीय युवती पूजा यादव ने रविवार सुबह फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। फर्रुखनगर के गांव झुंडसराय में रामकरण की ढाणी निवासी फत्ते सिंह परिवार के साथ रहता है। घर में दंपती के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा जगमोहन बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुका है।

रविवार सुबह फत्ते सिंह गांव बुढेड़ा स्थित माता के मंदिर गया था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर लौटा तो छोटी बेटी 18 वर्षीय पूजा को कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया। एक क्षण के लिए उसके पैरों तले जमीन खिसकी। लेकिन खुद को संभालते हुए उसने बेटी के पैर पकड़े और किसी प्रकार पड़ोसियों की सहायता से उसे नीचे उतारा। लेकिन तब तक 18 वर्षीय पूजा मर चुकी थी। पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी तो एसीपी क्राइम राजेश फौगाट, क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव बलहारा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फत्ते सिंह ने बताया कि पूजा की मां कौशल्या उनके परिचित के यहां गई हुई है। बेटा जगमोहन दिल्ली में नौकरी के लिए परीक्षा देने गया है। सुबह वह मंदिर गया था। इस दौरान बेटी घर में अकेली थी। वापस लौटा तो बेटी को पंखे से लटका पाया। पुलिस टीम ने कमरे की जांच की तो रजिस्टर में युवती द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+