जूदेव का रसोईया 10 लाख के गहने के साथ गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस चेकिंग के दौरान गाजियाबाद पुलिस ने उसे पकड़ा। राजू मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। उसने बंगले के सभी कमरों की डुप्लीकेट चाबियां बनवा रखी थीं। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए दस लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं, गहनों की कीमत का आकलन किया जा रहा है। रंजीत सिंह जूदेव लखनऊ में रहते हैं।
जूदेव का दिल्ली में भी एक बंगला
पूर्व मंत्री रंजीत सिंह जूदेव का दिल्ली के निजामुद्दीन पूर्वी में भी बंगला है। यहां सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। राजू थापा कई सालों से पूर्व मंत्री के यहां रसोइया था। वह परिवार के लोगों का बहुत विश्वासपात्र बन गया था। जूदेव अक्सर लखनऊ में ही रहते हैं। इसलिए राजू भी वहीं रहता था। एक साल से वह घर नहीं गया था। 26 जून को राजू ने जूदेव से नेपाल जाने के लिए छुट्टी ली थी, लेकिन वह लखनऊ से निजामुद्दीन आ गया। उसने रातभर बंगले के सभी कमरे खोलकर नकदी व गहने समेट लिए और सुबह निकल गया। उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर बसों की चेकिंग के दौरान गाजियाबाद पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली तो लाखों के गहने व नकदी मिला। पूछताछ से पता चला कि वह पूर्व मंत्री का रसोइया है।
भड़ास4मीडिया का संपादक यशवंत भी गिरफ्तार
इंडिया टीवी के प्रबंध संपादक विनोद कापड़ी से रंगदारी मांगने के आरोपी में भड़ास4मीडिया के संपादक और सीईओ यशवंत सिंह को शनिवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जमानत नहीं मिली और उसे डासना जेल भेज दिया गया। आज उसकी फिर एक बार कोर्ट के सामने पेशी होगी।
बताया जा रहा है कि थाने में यशवंत ने पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जिससे पुलिस वालों ने कई संपादकों के सामने ही यशवंत की पिटाई कर दी। सूत्रों नेबताया कि यशवंत पर रंगदारी मांगने के अलावे प्रबंधन संपादक की पत्नी जो एक चैनल में एंकर भी हैं को अश्लील एसएमएस भेजने का भी आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications