अंधाधुंध कमाई नहीं कर सकेंगे सरकारी डॉक्‍टर

UP govt to stop private practice by mobile tracker
लखनऊ। प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों परनजर रखने के लिए अब मोबाइल ट्रेकिंग सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। राज्य के पीएमएस चिकित्सकों को विषेष सिम दिए जाएंगे और उन्हें मुख्यालय में लगे कम्प्यूटर से जोड़ा जाएगा। इसी सिस्टम से प्रत्येक चिकित्सक की निगरानी की जाएगी कि वह कब और कहां जाता है। इस प्रणाली के लागू करने से जहां स्वास्थ्य विभाग को कई लाभ होंगे वहीं चिकित्सक अपनी प्राइवेसी के भंग की बात कहकर इसका विरोध कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार अब उन चिकित्सकों पर लगाम लगाने की तैयारी में है जो सरकारी चिकित्सालयों में काम करते हैं और वेतन सरकार से लेने के बाद भी निजी चिकित्सालयों व नर्सिंग होम में जाकर प्रेक्टिस करते हैं। ऐसे चिकित्सकों को पकड़कर अपने उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। चिकित्सकों की धर पकड़ के लिए सरकार ने मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने की योजना तैयार की है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा तैयार की गयी इस योजना के तहत चिकित्सकों को ऐसे मोबाइल सेट दिए जाएंगे जिसमें मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम लगा होगा। सभी चिकित्सकों के मोबाइल इस सिस्टम के द्वारा मुख्यालय की कम्प्यूटर यूनिट से जुड़े होंगे। कम्प्यूटर यूनिट में बैठे अधिकारी इस प्रणाली के माध्यम से 24 घंटे चिकित्सकों पर नजर रख सकेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि शहर का नक्षा उनके कम्प्यूटर पर होगा और निजी चिकित्सालयों व नर्सिंग होम आदि को नक्षे पर लोकेट किया जाएगा यदि कोई चिकित्सक किसी नर्सिंग आदि में जाता है तो तत्काल ही कम्प्यूटर पर बैठा व्यक्ति इसे देख सकेगा। योजना लगभग तैयार हो चुकी है बस उसे सरकार की मंजूरी मिलने की देर है। अधिकारी बताते हैं कि हालांकि अभी इसमें कुछ खामियां है जिन्हें कुछ दिनों में दूर कर लिया जाएगा।

उधर चिकित्सकों को जब से इस ट्रैकिंग सिस्टम की जानकारी मिली है वह इसके विरोध में उतर आए हैं उनका कहना है कि इससे उनकी प्राइवेसी समाप्त हो जाएगी अतः यह सिस्टम लागू नहीं होना चाहिए। ज्ञात हो कि अभी दो दिन पूर्व ही प्रमुख सचिव चिकित्सा ने सभी चिकित्सकों को शपथ दिलायी थी कि वह प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+