भ्रष्ट अधिकारी भेजे जायेंगे जेल: आजम खां

Corrupt officer to put in jail, says Azam Khan
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरना लगभग तय है। प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए अब भ्रष्ट अधिकारियों को पहले जेल भेजा जाएगा और विभागीय कार्रवाई बाद में होगी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को पहले निलंबित कर देने पर वह अदालत में यह दलील दे सकते हैं कि दोहरी सजा नहीं मिलनी चाहिए। भ्रष्ट अधिकारी यदि सीधे जेल खोजे जाते हैं और वहां चौबीस घंटे रहते हैं तो नियमानुसार वे वैसे ही निलंबित कर दिए जायेंगे।

आजम खां ने आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती बसपा राज में राज्य नगरीय विकास प्राधिकरण के तहत शौचालयों के निर्माण में भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सूडा के जरिए शहरों में शौचालय बनवाए गए। केन्द्र और राज्य सरकार के साझा सहयोग से चलने वाली इस योजना में सैकड़ों करोड़ रूपए खर्च किए गए और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र रामपुर में तीन करोड़ रुपए की लागत से शौचालयों का निर्माण कराया गया है, लेकिन वास्तव में दो से चार लाभ रूपए ही खर्च हुए होंगे और जो बने हैं वह इस्तेमाल के लायक नहीं हैं। नगर विकास मंत्री ने कहा कि जिस अधिकारी ने शौचालयों के निर्माण के लिए आदेश दिए और धन आवंटित किया उसकी पत्नी के संरक्षण में चलने वाली संस्था ने उसका निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा नियमावली के अनुसार, कोई सरकारी अधिकारी अपनी पत्नी बच्चों की संस्थाओं को सरकारी काम का आवंटन नहीं कर सकता।

रामपुर में शौचालयों के निर्माण की आड़ में हुए घोटाले के बारे में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निर्देशक और सूडा के अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वारंट जारी हो चुका है और अब गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिस भी जिले में सरकारी खजाने का दुरुपयोग और लूट हुई है। वहां संबंधित अधिकारियों का सिर्फ निलंबन ही नहीं होगा, बल्कि मुकदमे दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+