कर्नाटक में नहीं होगा अभी नेतृत्व परिवर्तन

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के लिए भाजपा पर तत्काल कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। बीएस येद्दयुरप्पा समर्थक नौ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को इस्तीफा सौंपकर यह बता दिया कि वे और इंतजार नहीं करेंगे। इस कदम से हैरान केंद्रीय नेतृत्व येद्दयुरप्पा से बात कर उन्हें थोड़ा और इंतजार के लिए राजी करने के प्रयास में जुट गया है।
धर्मेंद्र प्रधान आज पहुंचेंगे कर्नाटक
कर्नाटक मामले के प्रभारी धर्मेद्र प्रधान आज बेंगलूर पहुंच रहे हैं। वे वहां नाराज मंत्रियों को मनाने की कोशिश करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रपति चुनाव तक इस मुद्दे को टालना चाहता है। उसे डर है कि इस वक्त मतभेद बढ़ा और क्रास वोटिंग हुई तो पार्टी की और फजीहत होगी। लिहाजा येद्दयुरप्पा को राष्ट्रपति चुनाव तक रुकने के लिए मनाया जा रहा है। येद्दयुरप्पा खेमे ने इस बार लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है जो येद्दयुरप्पा समर्थक है। येद्दयुरप्पा समर्थक मंत्रियों ने शुक्रवार को शेट्टार के आवास पर बैठक की। उनकी मांग थी कि विधायक दल की तत्काल बैठक बुलाई जाए, लेकिन मुख्यमंत्री गौड़ा को इसका एहसास है कि बैठक बुलाते ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आएगा और उन्हें नेता मानने से इन्कार कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications