प्रेमी के साथ भागी गर्भवती विधायक को भीड़ ने पीटा

आपको बता दें कि रुमी नाथ ने अपने पहले पति राकेश सिंह से बिना तलाक दिए ही जाकिर से शादी करके बांग्लादेश चली गईं थी औऱ वहीं से फेसबुक के माध्यम से उनकी शादी के बारे में सबको पता चला। हालांकि बाद में कुछ दिनों के बाद वह असम चली आईं और तभी से वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही थीं।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप पुजारी ने बताया कि मामला शुक्रवार की रात का है। रुमी नाथ और जाकिर करीमगंज के होटल में रूके हुए थे। वहीं करीब दो सौ लोगों की भीड़ पहुंच गई औऱ दोनों पर हमला कर दिया। पुजारी ने बताया कि भीड़ रुमीनाथ की दूसरी शादी को लेकर गुस्से में थी।
सूत्रों ने बताया कि रुमीनाथ इस समय गर्भवती हैं। भीड़ ने उनके और उनके दूसरे पति जाकिर को जमकर पीटा। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को गुवाहाटी भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि रूमी नाथ के पहले पति राकेश सिंह ने रुमी नाथ के अपहरण की आशंका जताई थी और उसे पाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद पुलिस ने रूमीनाथ को खोजने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। रूमी नाथ पहली बार 2006 में बरखोला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंची थी पर बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गई। हालांकि 2011 के चुनावों में उन्होंने दुबारा जीत हासिल की। रुमीनाथ का राकेश सिंह के साथ शादी के बाद एक दो साल की बच्ची भी है।












Click it and Unblock the Notifications