पानीपत में सुविधाओं के अभाव में बाल अनाथालय बंद

इस संबंध में उन्होंने नगराधीश-मनोज खत्री और समेकित बाल विकास परियोजना की कार्यक्रम अधिकारी उषा अरोड़ा द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि उक्त अधिकारियों द्वारा समालखा स्थित सृष्टि बाल अनाथालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में यह बात सामने आई थी कि बच्चों को सरकार द्वारा जारी हिदायतानुसार सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
अनाथालय में रह रहे 16 बच्चों को किसी भी तरह की मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। ट्रस्ट की जांच में यह भी पता चला है कि ट्रस्ट द्वारा जांच होने पर अभी हॉल ही में एक महीना पहले बैंक खाता खुलवाया गया है, जिसमें बैंक बैलेंस भी एक हजार रूपये दर्शाया गया है।
इसके अतिरिक्त यह भी बात जांच में सामने आई है कि ट्रस्ट का अपना कोई भवन नहीं है। बच्चों को आश्रम में निर्धारित मानदण्डों के आधार पर सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इसलिए समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर सृष्टि अनाथालय को बंद करने का फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications