परेड की शोभा रूपा की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह दादरी के रहने वाले महावत जहीर और इकबाल दो हथनियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। सेक्टर 39 क्षेत्र में एक डम्पर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे एक हथनी की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। डंपर के टक्कर में दोनों महावत भी घायल हो गए। घायल दोनों महावतों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारियों के साथ ही कई एनजीओ के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। हालांकि एनजीओ के सदस्य भी इस मामले में कुछ खास नहीं कर पाए।
सूत्रों ने बताया कि वहां दोनों हथिनी को मंगलवार को शादी समारोह में हिस्सा लेना था। जहीर अहमद ने बताया कि शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद रूपा और चंपा की गर्मी के चलते देखरेख में दिक्कत आ रही थी। इस कारण उसने महावत से दोनों हथिनी को लेकर दिल्ली आने को कहा। महावत दोनों को लेकर बृहस्पतिवार रात निकला। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह महामाया फ्लाईओवर से थोड़ा पहले एक्सप्रेस-वे पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। एएसपी डॉ. एस चन्नप्पा, जिला वन अधिकारी, जिला पशु अधिकारी समेत कई एनजीओ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चंपा को महामाया फ्लाईओवर के नीचे गड्ढा बनाकर रहने की व्यवस्था की गई। उसके इलाज के लिए कई पशु चिकित्सक पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि हथिनी का एक पैर टूट गया है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्से पर गहरे जख्म हैं।
रूपा भी परेड की शोभा
राजपथ पर होने वाली परेड में 'रूपा' हिस्सा लेती थी। इसके लिए उसे एक माह तक रिहर्सल कराया जाता था। हथिनी रूपा के मालिक जहीर अहमद का कहना है कि परेड में जाकर वह गर्व महसूस करता था। 'रूपा' की वजह से ही उसे परेड में हिस्सा लेने का मौका मिल पाता था।












Click it and Unblock the Notifications