डीयू की दूसरी लिस्ट भी आई, बीकाम में एडमिशन बंद

तीसरी कट ऑफ लिस्ट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। आपको बता दें कि 4 जून से दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2012-13 में दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ सोमवार की रात जारी की गई थी। सीबीएसई के नतीजों को देखते हुए जैसा अनुमान था, कटऑफ पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी तक ऊंची रही। भीमराव अंबेडकर कॉलेज की कटऑफ में पिछले साल के मुकाबले बीए प्रोग्राम में 13 और बीकॉम में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है।
बीए प्रोग्राम में इस साल 91 फीसदी कटऑफ रही है, जबकि बी कॉम में 94 फीसदी पर दाखिला मिल सकेगा। हिन्दू कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स के लिए कटऑफ 99.25 फीसदी है। यह पिछले साल के मुकाबले 0.25 फीसदी अधिक है। वहीं श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की कटऑफ इस साल 0.5% अधिक है। इस बार हिंदू कॉलेज की कटऑफ सबसे अधिक है। बीकॉम और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ 99.25% है। इतिहास ऑनर्स की कटऑफ तीन फीसदी इजाफे के साथ 99 फीसदी पर है। पिछले साल इतिहास में 96 फीसदी पर दाखिला हुआ था।
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में इस साल की कटऑफ 96.5-98.5 फीसदी रही है। हालांकि पिछले साल की पहली कटऑफ (100 फीसदी) से यह डेढ़ फीसदी कम है। यानी गैर-कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले साल गैर-कॉमर्स की पढ़ाई करने वालों के लिए इस कॉलेज में 100 फीसदी कटऑफ थी। इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 97.75 फीसदी की कटऑफ है, पिछले साल यह 98.25% थी।
यदि आप भी दूसरी कटआफ लिस्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और देखें कालेजों के कटआफ मार्क्स....।।।।
SECOND CUT OFF - 2012












Click it and Unblock the Notifications