अबू हमजा की मां ने कहा परिवार का DNA नमूना कभी नहीं लिया गया

उसे दिल्ली पुलिस ने भारत के आग्रह पर सउदी अरब से भेजे जाने के बाद गिरफ्तार किया। यह पूछे जाने पर कि क्या पिछले पांच-छह साल में कभी डीएनए परीक्षण के लिए उनका नमूना लिया गया, रेहाना ने नहीं में जवाब दिया। जंदल के खिलाफ 2003 में एक महिला को कथित रूप से छुरा मारने और जलाने का प्रयास करने के आरोप में पहला मामला दर्ज किए जाने के बारे में पूछने पर रेहाना ने कहा, हम इस बारे में कुछ नहीं जानते। हमजा के आतंकवाद में शामिल होने के बारे में रेहाना ने कहा, हम चाहते हैं कि इस बारे में उचित जांच हो।
उनसे पूछा गया कि 2006 में औरंगाबाद हथियार मामले के बाद से उनके पुत्र का कुछ अता पता नहीं था तो परिवार ने उसे खोजने की कोशिश क्यों नहीं की, रेहाना ने तल्खी से जवाब दिया, हम उसे कहां ढूंढते। मीडिया द्वारा पहले और हाल में जारी हमजा के फोटो में अंतर का जिक्र करते हुए रेहाना ने कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकती कि वह उनके पुत्र के फोटो हैं। इस बीच पुलिस हट्टी खाना इलाके में जंदल के मकान के बाहर कड़ी नजर रखे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications