भारत का मराठवाड़ा बनता जा रहा नया पाकिस्‍तान: बाल ठाकरे

Abu Hamza and Shiv Sena chief Bal Thackeray
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा है कि मराठवाड़ा क्षेत्र तेजी से नया पाकिस्तान बनता जा रहा है। 26/11 मुंबई हमले को लेकर गिरफ्तार लश्कर -ए-तैयबा आतंकी अबू हमजा यहीं का रहने वाला है। पार्टी के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में शिवसेना प्रमुख ने कहा है कि मराठवाड़ा, जिसे पहले संतों की भूमि के तौर पर जाना जाता था, अब आतंकियों की भूमि में बदल रहा है।

उन्होंने दावा किया पिछले पांच छह वर्षों में देश में आतंकी वारदात का तार मराठवाड़ा से जुड़ा है, जो आतंकियों की भर्ती का केंद्र बन गया है। यह सरकार और गृह विभाग की कार्यशैली को उजागर करता है। घाटकोपर विस्फोट, जर्मन बेकरी विस्फोट, गुजरात विस्फोट में आतंकी का संबंध मराठवाड़ा से हो सकने की बात कहते हुए ठाकरे ने कहा है कि मराठवाड़ा में उभर रहा नया पाकिस्तान न केवल देश के लिए बल्कि महाराष्ट्र के लिए भी खतरनाक है।

शिवसेना प्रमुख ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की खुफिया इकाई क्या कर रही है यह एक पहेली है। देश में आधा दर्जन से अधिक आतंकी वारदातों में अबू हमजा की संलिप्‍तता है। उन्‍होंने कहा कि घाटकोपर में हुए बम धमाकों की साजिश संभाजीनगर व परभणी में रची गयी थी। सिमी के संस्‍थापक सफदर नागौरी का नेटवर्क मराठवाड़ा में फैला हुआ है।

गौरतलब है कि लश्‍कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर अबू हमजा भारत के खिलाफ एक भयानक साजिश के लिए फंड इकट्ठा कर रहा था। उसी दौरान वह मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका प्‍लान था कि जिस तरह से आतंकी हमला करके दिल्‍ली में खूनी खेल खेला गया, ऐसा ही हमला पूरे देश में किये जाने की योजना थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+