दूसरे चरण का मतदान- कानपुर में पथराव लाठीचार्ज

Violence in Kanpur, during local body election
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का दुसरा चरण सवेरे कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुबह शुरू हो गया। दूसरे चरण में राज्य के 163 निकायों के विभिन्न पदों के लिए 17 जिलों में मतदान हो रहा है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सवेरे मतदातों में उत्साह देखने को मिला है और कई जिलों में सवेरे ही मतदान का प्रतिषत तीस से अधिक हो गया।

हालांकि इलाहाबाद में सवेरे 11 बजे तक मात्र 12 प्रतिशत ही मतदान हुआ जबकि बागपत के कुछ पोलिंग स्टेषनों पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा भी हुआ तो कानपुर में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झगड़ा होने के बाद पथराव हो गया और स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

राज्य के जिन 17 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें प्रबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, आगरा, एटा, कानपुर, इलाहाबाद, हरदोई, श्रावस्ती, बाराबंकी, फैजाबाद, आजमगढ़, चंदौली, भदोही और गोरखपुर शामिल हैं। सवेरे ग्यारह बजे तक आजमगढ़ में 27 फीसदी मतदान हुआ। प्रबुधनगर में सवेरे 31 प्रतिषत लोगों ने मतदान किया।

रामपुर में एक प्रत्याषी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी जो बिलासपुर सीटे से चुनाव लड़ रहे थे। उधर कानपुर में मतदान के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला जब दो प्रत्याषियों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट हुई और उसके बाद पथराव हो गया। पुलिस को हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है।

मतदान केंद्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की करीब 40 कम्पनियां तैनात की गई हैं। 15 नगर निगम व 50 नगर पालिकाओं, 108 नगर पंचायतों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। कुल 2811 मतदान केंद्रों पर 97.80 लाख मतदाता मतदान करके पांच महापौर, 50 नगर पालिका अध्यक्षों और 108 नगर पंचायत अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। कुल 18,363 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले गत रविवार को प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत 131 निकायों के विभिन्न पदों के लिए 17 जिलों में मतदान हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+