2013 से आईआईटी के लिये नए फॉर्मेट में होंगे एंट्रेंस टेस्‍ट

IIT
दिल्‍ली। आईआईटी (IIT) में दाखिले के लिए होने वाले टेस्ट को लेकर सरकार और आईआईटी काउंसिल के बीच विवाद सुलझ गया है। नए फॉर्मूले की मानें तो आईआईटी जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में बैठने के लिए सीबीएसई (CBSE) की परीक्षा में 78 फीसदी अंक लाना अनिवार्य कर दिया गया है। मालूम हो कि मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने आईआईटी निदेशकों की बैठक में भाग नहीं लिया। वहीं सिब्‍बल के भाग ना लेने पर सूत्रों का मनना है कि वह यह दिखाना चाहते हैं कि सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है ।

आईआईटी परीक्षा में बैठने के लिये यूपी बोर्ड के लिए न्यूनतम 65 फीसदी तथा तमिलनाडु बोर्ड के लिए न्यूनतम 78 फीसदी अंक की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। पहले हर बोर्ड के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक ही जरूरी थे। आज दिल्ली में हुई आईआईटी काउंसिल की बैठक में ये फॉर्मूला तय किया गया। नई व्यवस्था 2013 से लागू होगी।

नई व्यवस्था के मुताबिक आईआईटी में प्रवेश के लिए करीब डेढ़ लाख छात्रों का एक एडवांस टेस्ट होगा। इस टेस्ट में वही छात्र बैठ पाएंगे जो अपने-अपने बोर्ड के टॉप-20 परसेंटाइल होंगे। परसेंटाइल से तात्पर्य है कि अगर किसी बोर्ड के टॉपर ने 98 फीसदी नंबर पाए हैं तो उससे 20 फीसदी कम यानी कि करीब 78 फीसदी तक अंक पाने वाले छात्र इस एडवांस टेस्ट में बैठ पाएंगे। एडवांस टेस्ट की मेरिट लिस्ट से आईआईटी में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+