आरोप तय होने के बाद आज वीरभद्र सिंह का इस्‍तीफा मंजूर

Virbhadra Singh
नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के आरोपो से छिरे हिमांचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और तत्‍कालीन केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री को इस्‍तीफा सौत दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका इस्‍तीफा मंजूर कर लिया गया है। वीरभद्र सिंह लघु और कुटीर मंत्री थे। सोमवार को वीरभद्र सिंह और उनकी उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ शिमला की अदालत ने आरोप तय किया था।

भ्रष्‍टाचार के आरोप में वीरभद्र सिंह ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिलकर अपना इस्‍तीफा सौपा। वीरभद्र दोपहर 12:30 बजे पीएम मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे थे। शिमला की विशेष अदालत वन सेशन जज बीएल सोनी ने अपने फैसले में कहा था कि भ्रष्‍टाचार प्रिवेंशन आफ क्रप्‍शन एक्‍ट की धारा 7,11,13 एंव आईपीसी की धारा 120 बी के तहत आरोप तय किए गये है।

उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह के ऊपर भ्रष्‍टाचार की धारा 9 और आईपीसी की धारा 120 बी के तहत आरोप तय किये गये है। अपने ऊपर लगे आरोप को वीरभद्र सिंह ने राजनीतिक साजिश करार दिया है। सिंह पर 24 साल पुराने भ्रष्‍टाचार के मामले पर आरोप तय किये गये है। वीरभद्र सिंह लघुउद्योग मंत्री पद से आज इस्‍तीफा दे देंगे।

सिंह पर सन 1989 में हिमाचल प्रदेश का मुख्‍यमंत्री होते हुए पद पद का दुरूपयोग करने का आरोप तय हुआ है। 24 साल पहले की एक रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमे सिंह और उनकी पत्‍नी की बातचीत है। जिसमें एक आईएएस अधिकारी से पैसे के लेनदेन के बारे में बातचीत हो रही है। ये सीडी उनके मुख्‍यमंत्री काल में रिकार्ड की गयी थी। सीडी की फॉरेंसिक जांच में वीरभद्र सिंह और उनकी पत्‍नी दोषी पाए गये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+