26/11 का मुख्‍य आरोपी रूका था मंबई विधायक निवास में

Hamza has confessed his active role in the Mumbai attacks
मुंबई में 26/11 को हुए भयानक बम धमाकों को हैंडिल करने की भूमिका निभाने वाले अबू हमजा उर्फ अबू जिंदाल उर्फ सैयद जबीउद्दीन ने दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल टीम के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान हमजा ने खुलासा किया है कि वह मुंबई हमले से पहले सन 2006 में मुंबई के विधायक निवास में रूका था। उसके साथ एक सहयोगी भी रूका था।

हमजा ने नैशनल इन्‍वेस्टिगेशन एजेंसी के सामने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया है कि मुंबई बम ब्‍लास्‍ट के समय हमजा कराची में बैठा हमलावरों को निर्देश दे रहा था। पुलिस ने उसका वॉयस सैंपल ले लिया है। वॉयल सैंपल का मिलान मुंबई हमले के दौरान रिकार्ड की गयी बातचीत से किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से कई और सनसनीखेज खुलासे हो सकते है।

हमजा ने यह भी कबूल किया कि उसने ही कसाब और अन्‍य लोंगों को हिंदी की शिक्षा दी थी। जब कसाब और उसके साथी हमले को अंजाम दे रहे थे, उस समय हमजा उनको फोन पर निर्देश दे रहा था।

सूत्रों के अनुसार हमजा ने पूछताछ में एक ऐसा नाम लिया है जो आईएसआई का है, और मुंबई हमले में उसकी संलिप्‍तता थी। महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला जबीउद्दीन 26 नवंबर 2008 के बाद कुछ समय पाकिस्तान में रहा और फिर वहां से सउदी अरब चला गया। वह सऊदी में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। विदेशी जांच एजेंसियों के द्वारा हमजा का पता लग पाया है।

हमले के समय हमजा ने आतंकियों से कहा था क‍ि पाकिस्‍तान का पहचान छिपाये रहे। खुद को हैदराबाद का डेक्कन मुजाहिदीन बताएं। पूछताछ के दौरान उसने कराची में स्‍थापित किये गये नियंत्रण कक्ष के बारे में बताया। उसने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष से हमले की निगरानी की जा रही थी। कसाब ने भी पूछताछ के दौरान स्‍वीकार किया था कि एक भारतीय ने कसाब समेत 10 आतंकियों को हिंदी सिखाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+