कांग्रेस को विश्वास- राष्ट्रपति चुनाव बुरी तरह हारेंगे संगमा

जगदंबिका पाल ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समॢथत उम्मीदवार श्री संगमा अपनी जीत के लिए चमत्कार की उम्मीद लगाये बैठे है मगर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा और यह चमत्कार कोई देवी-देवता नही बल्कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलो की बदौलत होगा।
राष्ट्रपति पद के लिये कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रणव मुखर्जी को सबसे योग्य बताते हुये कांग्रेसी सांसद ने कहा कि वह भारी मतों से विजयी होंगे जबकि श्री संगमा के लिये राष्ट्रपति बनना दिवास्वप्न के समान प्रतीत होगा क्योंकि उन्हे राजग के घटक दलों का ही समर्थन प्राप्त नहीं है। उन्हेंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों के साथ ही सपा व बसपा ने भी श्री मुखर्जी को योग्य उ मीदवार बताया है ऐसे में राजग द्वारा संगमा को उम्मीदवार बनाना राजग के लिए ही नहीं संगमा के लिए भी ठीक नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि एक दशक पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने जब एपीजे अब्दुल कलाम का नाम प्रस्तावित किया था उस समय कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया था। इस बार प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति पद का उ मीदवार घोषित करने के साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को फोन करके उनका समर्थन मांगा था लेकिन भाजपा की ओर से इस रचनात्मक पहल को स्वीकार नहीं किया गया। श्री पाल ने कहा कि प्रणब दा को निर्विरोध चुनकर विश्व को यह संदेश दिया जाना चाहिए था कि भारत में योग्यता और निष्ठा को सर्वाधिक महत्व मिलता है। मगर विपक्षी दल विशेष रूप से भाजपा यह संदेश जाने में रूकावट पैदा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications