100 दिन में अढाई कोस चले अखिलेश यादव

विधानसभा में नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और विधान परिषद में नेता विपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार अपने सौ दिनों के कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे सरकार अपनी उपलब्धी बता सकती हो।
उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। समाजवादी पार्टी के कई विधायक, सांसद और कुछ मंत्री अपराधी किस्म के हैं। यही लोग सरकार चला रहे हैं। इसलिए अपराध लगातार बढ़ रहा है। श्री मौर्य ने कहा सौ दिन चले अढ़ाई कोस कहावत इस सरकार पर सटीक बैठती है। प्रदेश में बसपा की सरकार गयी और सपा ने शासन सत्ता संभाली परिणामस्वरूप प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया। विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी। बिजली पानी के लिए लोग सडकों पर उतर रहे हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्र बिचौलियो एवं घोटालेबाजों के चारागाह बन गये हैं। बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप और टैबलेट की आस लगाए नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। कर्जमाफी व नि:शुल्क बिजली पानी देने की घोषणा कर सपा सरकार किसानों को मूर्ख बना रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तक पचास हजार अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले हो चुके हैं ऐसा लग रहा है मानो स्थानान्तरण को व्यवसाय बना लिया गया है। सरकार सभी मुद्दों पर फेल है फिर भी सपा अध्यक्ष मुलायम ङ्क्षसह यादव अपने बेटे को सौ में सौ अंक दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम ङ्क्षसह यादव सरकार की कमियों को छिपाने के लिए अधिकारियों पर साजिश करने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications