दो दिन में यूपी-एमपी को मिलेगी गर्मी से राहत

Monsoon to hit UP, MP within two days
लखनऊ। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ने दस्तक दी और सवेरे प्रदेश उत्तरी व मध्य भाग के कई इलाकों में बारिश हो गयी। गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को गर्र्मी से कुछ राहत मिली और लोगों ने बारिश का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून दोनों प्रदेशों के पूर्वी हिस्सों में प्रवेश कर गया है और यह जल्दी ही पश्चिमी क्षेत्र सहित अन्य हिस्सों में भी दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दो दिनों लखनऊ में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून बिहार में पूरी तरह से प्रवेश कर चुका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी और अगले दो से तीन दिनों के भीतर इसके लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है, वहीं निचले पश्चिमी हिस्से में भी बारिश के आसार बने हुए है।

भारत में मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून की बारिश के स्तर के अपने पहले के अनुमान को कम करते हुए कहा है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा मगर पहले बताए गए अनुमान से कम बारिश होगी मौसम विभाग ने अप्रैल में देश में 99 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई थी। वैज्ञानिक गणना में 96-104 प्रतिशत के बीच की बारिश को सामान्य मानसून कहा जाता है।

मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार पश्चिमोत्तर इलाके में इस वर्ष 93 प्रतिशत वर्षा होगी. पंजाब और हरियाणा जैसे अन्न उपजाने वाले राज्य इसी क्षेत्र में आते हैं। भारत में चार महीनों तक रहने वाला मानसून सामान्यत: हर साल एक जून तक दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में पहुँच जाता है जिससे सितंबर तक बारिश होती है। इस वर्ष मानसून चार दिन की देरी से केरल के तट पर पहुँचा। पिछले साल मानसून के 31 मई तक पहुँचने की भविष्यवाणी की गई थी मगर वर्षा दो दिन पहले ही शुरू हो गई। जुलाई के मध्य तक मानसून देश के शेष इलाकों और भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश, भूटान और नेपाल तक पहुँच जाता है। मौसम विभाग ने इस वर्ष लगातार तीसरे साल औसत मानसून की भविष्यवाणी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+