लैला खान भागी दुबई, रचाई दाऊद के करीबी से शादी

Pakistani actress Laila Khan
नई दिल्‍ली। मुंबई सीरियल बम ब्‍लास्‍ट में आतंकियों की मदद करने वाली पाकिस्‍तानी मूल की बॉलीवुड एक्‍ट्रेस लैला खान भारत छोड़कर दुबई भाग गयी है। वह दुबई में है और दाऊद इब्राहिम के करीबी से उसने विवाह भी कर लिया है। पुलिस ने जम्‍मू रेलवे स्‍टेशन से मुंबई बम ब्‍लास्‍ट के आरोपी परवेज इकबाल को गिरफ्तार किया था, पूछताछ में इकबाल ने यह जानकारी दी।

इकबाल ने क्राइल ब्रांच को लैला के बारे में कुछ अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि लैला दुंबई में है, और उसने दाऊद के करीबी कमल यदवानी के बेटे वाफी खान से शादी कर ली है। लैला खान बॉलीवुड में अच्‍छा खासा काम कर रही थी, अचानक वह लापता हो गयी थी। वह अकेले नहीं उनका पूरा परिवार लापता हो गया था। पुलिस महिनों तलाश करती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था।

लापता होने के बाद से लैला पर आतंकी गतिविधियों में मददगार होने का शक था। लैला ने सन 2008 में राजेश खन्‍ना की फिल्‍म 'वफा' में भी काम किया है। जिस समय लैला गायब हुई थी, उसने कई और फिल्‍मों को साइन कर रखा था। पुलिस को लैला की गाड़ी कश्‍मीर में मिली थी। लैला पर संदेह था कि उसके संबंध लश्कर-ए-तैबा के आंतकियों के साथ है।

मुंबई सन 2011 सिलसिलेवार बम धमाके से पहले आतंकवादियों ने लैला की कार से ही रेकी की थी। दिल्‍ली हाई कोर्ट बम ब्‍लास्‍ट में भी लैला की संलिप्‍तता पायी गयी है। लैला के गायब होने के बाद ऐसी आशंका थी कि वह आतंकवादियों से साथ मिली हुई है। पुलिस अब लैला के बारे में और सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+