संघ और भागवत हिन्दुत्व को सही ढंग से समझाएं : दिग्विजय

Digvijay Singh
बीते दिन एक विवाह समारोह में अपनी उपस्तिथि दर्ज करने राजस्थान के कोटा पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जिससे सियासी गलियारों में हडकंप मच गया है। दिग्विजय ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से सवाल किया है कि वह 'हिन्दुत्व' को सही ढंग से परिभाषित करें ताकि हर आम ओ खास आदमी इसे समझ सके।

रविवार को एक विवाह समारोह में उपस्थित होने कोटा आए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'क्या संघ के लोगों की निगाह में बाबरी मस्जिद को गिराना, गुजरात में निर्दोष लोगों की हत्या करना, मस्जिदों में बम रखना ही हिन्दुत्व का प्रतीक है?'

साथ ही दिग्विजय द्वारा ये भी कहा कि अब जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पसंद का कोई उम्मीदवार राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी नहीं है तो उन्हें अब यूपीए घटक के नाते बंगाल के प्रणव मुखर्जी का समर्थन खुलकर करना चाहिए। मेरी ममता से अपील है कि वह प्रणव मुखर्जी को विजयी बनाने में मुख्य भूमिका अदा करें।

कांग्रेस ने पिछले दिनों उन्हें बयानबाजी से बचने की सलाह दी थी। इस बारे में पूछने पर दिग्विजय ने कहा कि यह सही है कि वह पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं। वह तो बस अपनी निजी राय प्रकट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+