वायुयान में भी अब हो सकेंगी बातें: वर्जिन मोबाइल

यह सुविधा ब्रिटेन की प्रमुख विमानन सेवा वर्जिन ऐटलांटिक के नए विमान एयरबस ए-330 में उपलब्ध होगी जो यहां से अपनी पहली उड़ान 11 जुलाई को भरेगा।
विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि बिजनेस खंड में यात्रियों की आवाजाही में 15 फीसद की बढ़ोतरी से उत्साहित वर्जिन ने मोबाईल पर बातचीत और अन्य सुविधाएं पेश की हैं।
यह सुविधा रिचर्ड ब्रैनसन की स्वामित्व वाली विमानन कंपनी की विमान यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 10 करोड़ पाउंड की निवेश योजना में शामिल है।
इसमें बिजनेस खंड के केबिन को नया डिजाईन प्रदान करना, अपेक्षाकृत लंबे बिस्तर, पीछे की ओर ज्यादा झुकने वाली सीट, अत्याधुनिक टच-स्क्रीन मनोरंजन प्रणाली, बड़े बार आदि की व्यवस्था शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications