यूपी भाजपा में उथल-पुथल, 54 बागी निलंबित

BJP leaders
लखनऊ। भाजपा के भीतर चल रही अन्तरकलह उजागर होती जा रही है। प्रदेश में कई ऐसे भाजपा नेता रहे जो नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर पड़े। भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरने वाले 54 भाजपा नेताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में देर रात हुई बैठक में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बैठक में उन सभी नेताओं के नाम सामने रखे गए जिन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की भूल की और इसकी सूचना पार्टी मुख्यालय को नहीं दी।

पार्टी ने ऐसे लोगों को पार्टी से निलम्बित तो कर ही दिया साथ ही जिलों में पार्टी इकाइयों को यह संदेश भी भेजा कि वह चुनाव पर विशेष नजर रखें। यदि कोई पार्र्टी नेता या कार्यकर्ता किसी विरोधी दल के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल मुख्यालय को दी जाए ताकि उस पर कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां बताया कि इलाहाबाद से महापौर पद पर पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरी प्रदेश सचिव शैलतन्या श्रीवास्तव, गोरखपुर से महापौर पद पर पार्टी की मर्जी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरीं प्रभा चौधरी और उनके पति जीतेन्द्र चौधरी, प्रतापगढ़ से पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह समेत 54 लोग निलंबित किये गये हैं।

श्री पाठक ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों को सूचित किया गया है कि महापौर, नगरपालिका परिषद तथा नगर पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे लोगों की सूची दी जाय ताकि उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कारवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+