डायन प्रथा की आड में 3 की हत्या, पिया खून

यह मामला झारखंड के गुमना जिला के सिसई थाना क्षेत्र स्थित खेरा दीपाटोली गांव का है। गुरूवार को इस गांव में पिता और दो बोटों को टांगी से कांट-कांटकर निर्मम हत्या कर दी गयी, हत्या के बाद ग्रामीणों ने इनका खून भी पिया। हत्या क पीछे का कारण डायन बिसाही बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
घटना की एक चश्मदीद ने बताया कि गुरूवार रात बिरसा उरांव अपने दोनों बेटों विचार उरांव और तारा उरांव के साथ सोए हुए थे। चश्मदीद दूसरे कमरे में सोई हुई थी। आधी रात को पांच लोग आए, पहले विचार को अपने साथ ले गये, उसके कुछ ही समय बाद बिरसा को पकड़कर ले गये। तीसरी बार जब से आये तो छोटे बेटे तारा को ले गये।
जब सुबह देखा गया तो तीनों के शव पड़े हुए थे। इन तीनों की हत्या धारदार हथियारों से की गयी है। घटनास्थल पर से पुलिस ने पांच कटोंरे बरामद किये गये है। कटोरे को दखकर ऐसा लगता है कि इस कटोरे में खून पीया गया है। गांव के एक पुजारी ने बताया कि ग्रामीणों ने इस कारण खून पीया कि डायन द्वारा किये गये नजर आ असर उनके खून पीने से समाप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications